गोड्डा

महागामा नगर पंचायत कार्यालय में दीपावली एवं छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

-कार्यपालक पदाधिकारी ने व्यावसायिक समुदाय को दिया सहयोग का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 महागामा (गोड्डा) : महागामा नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नगर के कार्यपालक पदाधिकारी  अरविंद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनज़र नगर व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मदन कुमार भगत, सचिव बिभूति राजन, कोषाध्यक्ष पीयूष टिबरेवाल एवं चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नगर पंचायत द्वारा त्योहारों को ध्यान में रखते हुए की गई साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के लिए नगर पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञापन टैक्स से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और नगर क्षेत्र में नाला सफाई, खराब लाइटिंग व्यवस्था एवं कुछ इलाकों में अंधेरे जैसी समस्याओं से कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया।
 अग्रवाल ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर पंचायत व्यवसायिक समुदाय के साथ निरंतर समन्वय में कार्य करती रहेगी ताकि नगर की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाई जा सके।बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और दोनों पक्षों ने मिलकर नगर की स्वच्छता एवं विकास के लिए सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button