बरेली
मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल 02 नबम्वर तक ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन चल रहा है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक वीणा सिन्हा ने मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई कि ’’मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है। मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग सहित सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह द्वारा किया गया।




