छिंदवाड़ा

उद्दोंषित 7 वर्ष पुराने एक्सीडेंट के फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

 

छिन्दवाड़ा विशेष पुलिस टीम ने 24 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में वांछित 10,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित एवं 7 वर्ष पुराने एक्सीडेंट के प्रकरण में वांछित 1,000/- रुपये इनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार।छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्‍डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर माननीय न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्‍यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है!इसी परिपेक्ष्य में आज 02 वारंटी की तामीली में सफलता हाथ लगी है l थाना कोतवाली अंतर्गत मारपीट के प्रकरण में 24 वर्षो पुराने 10,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी नाजमा पिता रफीक मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी लाल बाग कोतवाली हाल निवास ग्राम जौरासी थाना बिलुआ जिला ग्वालियर !थाना परासिया अंतर्गत एक्सीडेंट के प्रकरण में 07 वर्ष पुराने 1,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी केकई पति ज्ञानदास शेडे उम्र 42 वर्ष निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी छिंदवाड़ा !स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया!स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button