बेतुल

बैतूल 48 लाख की लागत से वार्ड 14-15 में सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर परिषद आठनेर में कायाकल्प योजना के तहत वार्ड क्रमांक 14 और 15 में सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग से स्वीकृत 48 लाख की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य प्रारंभ होने पर नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप स्थल पर पहुंचीं और उपयंत्री तथा ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरी तरह तकनीकी स्वीकृति के मापदंडों के अनुरूप ही होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कायाकल्प अभियान के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य का भूमि पूजन पूर्व में क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया गया था। अब इस कार्य की औपचारिक शुरुआत के साथ वार्डों में नाली निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य भी शुरू हो गए हैं। कार्य शुभारंभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पूनम प्रवीण चढ़ोकार, पार्षद उमेश बारस्कर, फारूक काजी, मनोज जगताप, कैलाश आजाद, प्रवीण चढ़ोकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी करूसिंग उइके, उपयंत्री राजेश भिकोंडे, विनोद पिपरोले, फैज अहमद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button