अमरोहा
अमरोहा में महिला का सिर धड़ से अलग हुआ
धनौरा में आटा चक्की पर दुपट्टा फंसने से हादसा, घटना के समय पति खेत में गया था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कलाली गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। यहां आटा चक्की पर काम करते समय 35 वर्षीय महिला मनोज देवी की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
अब जानिए पूरा घटनाक्रम….
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कलाली गांव में एक 35 वर्षीय महिला मनोज देवी की आटा चक्की पर काम करते समय मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनका सिर धड़ से अलग होकर दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, मनोज देवी आटा पीस रही थीं, तभी अचानक वह चक्की के पट्टे की चपेट में आ गईं। जिससे यह भयावह हादसा हो गया। जिसके बाद परिजनों में और पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घटना के समय पति खेत पर गया था
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। महिला का पति नरेंद्र खेती-किसानी के साथ आटा चक्की और परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय नरेंद्र खेत पर गए हुए थे। उनके बच्चे अंश और लवली दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान घर के अंदर मनोज देवी आटा पीस रही थीं, तभी अचानक उनका दुपट्टा या कपड़ा चक्की में फंस गया, जिससे वे मशीन की चपेट में आ गईं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े
पलभर में हादसा इतना भयावह हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, परिजनों की सहमति पर शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में इस हृदयविदारक हादसे के बाद शोक की लहर है।



