अमरोहा
नगर पालिका में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर पालिका परिषद प्रांगण में शुक्रवार को भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वल्लभ भाई झावेर भाई पटेल, जिन्हें लोग ‘सरदार’ यानी “प्रमुख” के नाम से जानते हैं, ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और आजाद भारत के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह के साथ पालिका के बाबू दिनेश कुमार, करन सिंह , कौशल , रितेश सिंह, जुबेर , मोनू गुर्जर, संजय सैनी समेत समस्त नगर पालिका कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने एकजुट होकर ‘लौह पुरुष’ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



