छिंदवाड़ा

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l 

छिंदवाड़ा। जिला स्तरीय समारोह में सांसद साहू ने ध्वजारोहण कर सलामी ली छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाया प्रदेश का गौरवशाली इतिहास विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र, हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया गया जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित हमें गर्व है कि हमारा जन्म मध्य प्रदेश में हुआ सांसद साहू देश का दिल है हमारा राज्य मुख्य अतिथि सांसद साहू/01 नवंबर 2025/ प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस जिले में उत्सव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में छिंदवाड़ा में सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। सांसद साहू द्वारा ध्वाजारोहण कर सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान का ध्वनि वादन किया गया। जिसके बाद शासकीय कला पथक दल के कलाकारों द्वारा मध्यप्रदेश गान का ओजपूर्ण गायन किया गया।समारोह में नगर निगम महापौर विक्रम अहके व शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक पत्रकार व बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।देश का दिल हमारा मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने सभी जिलेवासियों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की ओर से राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी और प्रदेश के निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने और प्राकृतिक संपदाओं से प्रचुर रहने की शुभकामनाएं दीं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button