पाकुड़
उत्पाद विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब व बीयर बरामद अभियुक्त फरार
Illegal liquor and beer recovered in excise department's action, accused absconding

प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उत्पाद विभाग, पाकुड़ की टीम द्वारा अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत काँटा मोड़, आलुबेड़ा स्थित सुनिता भगत के होटल में छापामारी की गई। तलाशी के क्रम में अवैध विदेशी शराब 1.125 लीटर तथा अवैध बीयर 14.95 लीटर बरामद की गई। छापामारी की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मद्यपान, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।



