स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ स्काउट एंड गाइड्स का स्वच्छता अभियान संपन्न
Scouts and Guides' cleanliness drive concludes with the message of cleanliness and environmental protection

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आज नगर परिषद के सफाईकर्मियों तथा एसटीपी Sewage Treatment Plant टीम के सहयोग से स्काउट एंड गाइड्स स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान अंचलाधिकारी साहिबगंज बास्की नाथ टुडू एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एसटीपी परिसर में स्वच्छता कार्य में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।उन्हें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की प्रक्रिया,सीवेज उपचार के विभिन्न चरणों तथा गंगा नदी को स्वच्छ रखने में शुद्ध जल की उपयोगिता के बारे में सरल एवं प्रभावी जानकारी प्रदान की गई।साथ ही सभी को यह भी बताया गया कि सही ढंग से सीवेज प्रबंधन पर्यावरण तथा गंगा संरक्षण के लिए आवश्यक है स्वच्छता अभियान के उपरांत समूह ने डॉल्फिन नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का भ्रमण किया,जहाँ प्रतिभागियों को गंगा नदी डॉल्फिन संरक्षण,नदी पारिस्थितिकी, जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण है इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं नमामि गंगे अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सके।



