बरेली

12वें नेशनल आर्ट कंपटीशन “कलर बैलून” में रिया, प्रकाश,अणिमा  को पहला स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में 12वीं राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बरेली शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों एवं कॉलेज से 100 से अधिक प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में एसआर इंटरनेशनल की छात्रा रिया सिंह, ग्रुप बी में ग्रुप बी में एसआर इंटरनेशन के प्रकाश खंडेलवाल और ग्रुप सी में एसआरएमएस मेडिकल कालेज की अणिमा लाल ने पहला स्थान हासिल किया।
इस वर्ष तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6-8, 9-12  एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत, यूनिटी इन डाइवर्सिटी और आर्ट फॉर्म्स ऑफ़ इंडिया विषय पर चित्र बना कर प्रदर्शित करना था। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कल्पनाशीलता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों के लिए कला विभाग की ओर से एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला में कला विभाग के गुरु सौरभ रस्तोगी ने जल, तैल एवं एक्रेलिक रंगों के मिश्रण एवं संयोजन की जानकारी दी और मानव आकृति का परिमाण युक्त चित्रण करना भी सिखाया।  कार्यशाला एवं कला प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने विजयी  प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रणाम पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संस्थान का कला विभाग इसी प्रकार कार्यशालाओं, कला प्रतियोगिताओं एवं कला प्रदर्शनियों का आयोजन निरंतर रूप से करता आ रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button