ललितपुर

जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

पनारी स्थित कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश पर, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने ग्राम पनारी स्थित एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग, गलत दिशा में वाहन न चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, सड़क पर स्टंटबाजी न करना, राहवीर योजना, हिट एण्ड रन के मामले में सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्रबंधक, प्राचार्य मौजूद रहे। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 183 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार प्रमोद गोस्वामी, पत्रकार अरविन्द संज्ञा भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button