गाजियाबाद

गाजियाबाद में पहली बार शुरू हुई नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना

ई-लॉटरी से ऊषा शर्मा और ऋतिका चयनित

स्वदेशी नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाला दूध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 62.50 लाख की लागत से योजना लागू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी (गाजियाबाद) : जनपद गाजियाबाद में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
ई-लॉटरी के माध्यम से ऊषा शर्मा और ऋतिका को लाभार्थी के रूप में चयनित किया गया, जबकि गौरव और अरशद को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
गौरतलब है कि जनपद गाजियाबाद में यह योजना पहली बार लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य स्वदेशी गोवंश की संख्या बढ़ाना और उच्च गुणवत्ता वाले दूध व दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
62 लाख 50 हजार रुपये की लागत वाली इस योजना में 50 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। चयनित लाभार्थी प्रदेश के बाहर से गिर, साहिवाल और थारपारकर नस्ल की 25 दुधारू गायें खरीदकर लाएंगे।
अधिकारियों का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन से जिले में स्वदेशी नस्लों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
चयन प्रक्रिया में परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, दुग्ध निरीक्षक, दुग्ध सुपरवाइजर एवं चयनित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button