बरेली

गल्ला मंडी नवाबगंज में पकड़ा गया बिचौलिया किसानों के अभिलेख बरामद

एएमओ ने कराई एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसका खुलासा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया है। इन लोगों ने नवाबगंज मंडी से बिचौलिया को न सिर्फ दबोचा बल्कि उसके पास दर्जन भर से अधिक किसानों की खतौनी, आधार कार्ड व अन्य अभिलेख भी बरामद किए हैं। एसडीएम के आदेश पर सोमवार रात एक बजे के करीब क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बिचौलिया के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। नामजद बिचौलिया सुरेंद्र कुमार गांव समूहा का रहने वाला है।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एएमओ) अरविंद कुमार राठी ने एफआईआर में कहा है कि सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम को बताया कि उन लोगों ने सात नवंबर की शाम सात बजे चार-पांच लोगों को आपस में बात करते सुना कि 1670 रुपये प्रति क्विंटल धान गांवों में किसानों से खरीद लिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति सुरेंद्र को पहचान लिया था। फिर उससे कुछ किसानों के नाम के सत्यापित कागज बरामद किए। एसडीएम के निर्देश पर आरोपी सुरेंद्र के विरुद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
क्रय केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि नवाबगंज मंडी 16 क्रय केंद्र हैं, जिन पर बिचौलिया हावी हैं। इसी के विरुद्ध वह लोग सोमवार को गल्ला मंडी गेट पर खुली बैठक कर रहे थे। उनकी बैठक में एसडीएम उदित पवार पहुंचे थे, उन्होंने ज्ञापन लिया और एएमओ से बिचौलिया सुरेंद्र के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि उनके क्रय केंद्र पर यदि किसी बिचौलिया से धान खरीदने की बात सामने आती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए बिचौलिया के विरुद्ध एफआईआर की है। पता चला है कि गांवों में सस्ते दामों में धान खरीदने से पहले क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए उसने कुछ किसानों के पंजीकरण करा दिए थे। जिसके प्रपत्र भी उससे बरामद हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button