बालाघाट

लेंडेझरी में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपाल सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को सावंगी वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम लेंडेझरी में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

               जिसमें एसडीएम द्वारा सभी किसानों को धान की फसल न लगाकर अन्य कम पानी वाली फसल लगाने के साथ ही क्राप रोटेशन के लिए प्रेरित कर जागरूक किया गया। शिविर में बताया गया कि गत वर्ष रबी सीजन में जल एवं विद्युत की समस्या ने किसानो की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति को काफी आहत किया था। इसलिए इस वर्ष इस बात को ध्यान में रखते हुए फसलों का निर्धारण सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

             शिविर में कार्यपालन अभियंता द्वारा विभाग में चल रही सभी योजना समाधान योजना, पीएम सूर्य घर योजना व अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही ग्राम लेंडेझरी में पूर्व एवं वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

        नायब तहसीलदार लालबर्रा मयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल लालबर्रा क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने रबी में धान की फसल लगा दिए थे जिससे किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था अतः क्षेत्र के किसानों को इस बारे में जागरूक होना बहुत आवश्यक है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ, कार्यपालन अभियंता वारासिवनी सहायक यंत्री, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. लालबर्रा,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,लालबर्रा,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी,लालबर्रा,मत्स्य निरीक्षक,लालबर्रा,पशु चिकित्सा अधिकारी,लालबर्रा,जनप्रतिनिधि एवं किसान बंधु उपस्थिति रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button