बरेली

मण्डलायुक्त ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में किया प्रतिभाग

सम्बंधित अधिकारियों को शासन की मंशानुरुप शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चैधारी ने आज जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया और समाधान दिवस की व्यवस्थाओं को परखा।
सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका तथा रजिस्टर आदि को देखा और पाया कि रजिस्टर में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को अंकित किया जा रहा है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरुप शिकायतों का प्राथमिकता स्तर पर संज्ञान लेते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिस शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाये उससे दूरभाष पर वार्ता कर शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं की जानकारी के उपरांत ही रिपोर्ट लगाई जाये।
तहसील दिवस में आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग से सम्बंधित सहित जमीन विवाद आदि से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button