बरेली

एसआरएमएस सीईटी में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेस्ट-2025 एकतत्वम’ का समापन

सीईटी के डांस ग्रुप क्रीड को इस बार भी पहला स्थान

संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने विजेता को ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया प्रोत्साहित
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेलीः श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जेस्ट 2025 एकतत्वम का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन देवमूर्ति जी, गुडलाइफ हास्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति जी, श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के डीन एकेडेमिक्स डा.प्रभाकर गुप्ता ने पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की। इसके बाद डीजे नाइट का जलवा बिखरना शुरू हुआ। डीजे नाइट पर देर शाम तक विद्यार्थी झूमते और थिरकते रहे। जेस्ट की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एसआरएमएस सीईटी के ग्रुप क्रीड को प्रथम स्थान पर चुना गया। दूसरा स्थान सीईटी के ही ग्रुप जेनिथ और तीसरा स्थान आईबीएस उन्नाव के ग्रुप सोल को मिला। रिद्धिमा और नर्सिंग की टीम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। सीईटी के डांस ग्रुप क्रीड को पिछले वर्ष भी पहला मिला था। स्ट्रीट प्ले में पहला स्थान एसआरएमएस सीईटी की टीम अनंत ने प्राप्त किया और विजेता ट्राफी के साथ 8 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी हासिल किया। स्ट्रीट प्ले में सीईटी की टीम लक्ष्य दूसरे स्थान पर रही और रनर अप ट्राफी के साथ 6 हजार रुपए पाए। आईबीएस की टीम भारतीय ने ट्राफी के साथ तीन हजार रुपए हासिल किए।
श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में टायरो क्लब द्वारा आयोजित ‘जेस्ट-2025 एकतत्वम’ में सोलो सिंगिंग, मीम, कार्निवाल, महाकाव्य का अनुभव, मल्टी सीन, फेस आफ, बैटल आफ बैंड्स, ग्रुप डांस, स्केचिंग, बियोंड द मिनट, इंस्ट्रूमेंटल, बुक पिचिंग कांटेस्ट, फेस पेंटिंग, रेनेसां, स्ट्रीट प्ले और एलुमनाई मीट जैसी 20 स्पर्धाएं आयोजित हुईं। जिसमें पहले दिन 10 और दूसरे दिन शनिवार को स्केचिंग से जेस्ट का आरंभ हुआ हुआ। स्ट्रीट प्ले और रेनेसा के बाद अंतिम स्पर्धा के रूप में डीजे का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों ने फिल्मी गीतों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी टीमों ने स्ट्रीट प्ले की थीम अमृत तत्वम पर अपनी स्किट प्रस्तुत की।
इस मौके पर ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, आईएमएस प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा.जसप्रीत कौर, नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल डा.मुथु महेश्वरी, सीईटीआर के डीन डा.शैलेश सक्सेना, सीईटी की वाइस प्रिंसिपल डा.ऋतु सिंह, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा.अनुज कुमार, डायरेक्टर फार्मेसी, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर अमित कुमार शर्मा, आईएमएस के डीन पीजी डा.रोहित शर्मा, डीन यूजी डा.बिंदु गर्ग, आईएमएस के डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार, सीईटी के चीफ प्रॉक्टर डा. विवेक यादव, डीएसडब्ल्यू डा.सौरभ गुप्ता, रिद्धिमा के सेंटर को-आर्डिनेटर डा.आशीष कुमार, डा.सोवन मोहंती, डा. दीपाली अग्रवाल, सभी विभागाध्यक्ष और सभी फैकेल्टी मेंबर और पुरातन छात्र भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button