ग्रामीणों का हाल-चाल लेने पहुंचे समाज सेवक सुभाष मिर्धा, हेमन्त सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना
Social worker Subhash Mirdha visited the villagers to inquire about their well-being and praised the schemes of the Hemant government.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। समाज सेवक सुभाष मिर्धा ने आज जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल-चाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की। एक महिला ने कहा कि “हेमंत दादा ने माई या सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है। छोटी-छोटी जरूरतें अब हम खुद पूरी कर पाते हैं। इसके लिए हम हेमंत सरकार को दिल से धन्यवाद देते हैं।” ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज बेहतर हो रहा है और डॉक्टर गंभीरता से सेवा दे रहे हैं। नारायणपुर क्षेत्र में हाल में हुए सड़क हादसे का जिक्र करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने खुद घायलों को एंबुलेंस में बैठाने में मदद की और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए लगातार चिकित्सकों से संपर्क बनाए रखा। ग्रामीणों ने कहा कि “ऐसा जनसेवी मंत्री मिलना जामताड़ा वासियों का सौभाग्य है।” दौरे के दौरान सुभाष मिर्धा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जायेगा।


