बरेली

2 दिन से गरज रहा है बुलडोजर

कल 16 दुकानें; आज 3 मंजिला शोरूम ध्वस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । शहर में पीलीभीत रोड पर दो दिन से बुलडोजर गरज रहा है। कल यानि शनिवार को 16 दुकानें गिराई गई थीं। रविवार को कपड़ों का तीन मंजिला शोरूम ढहा दिया गया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मोहम्मद आरिफ के कपड़ों के शोरूम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मोहम्मद आरिफ, 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जाते हैं। बीडीए ने शनिवार को जगतपुर क्षेत्र में 16 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया था। पीलीभीत रोड स्थित मोहम्मद आरिफ का कपड़ों का आलीशान तीन मंजिला शोरूम को बीडीए पूरी तरह तोड़ नहीं पाई तो रविवार से अभियान फिर से शुरू कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बीडीए की टीम पुलिस-पीएसी के साथ प्राधिकरण के अधिकारी बुलडोजर पोकलेन मशीन लेकर शोरूम पर पहुंचे और उसके साइड दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया। प्राधिकरण कि कार्रवाई के दौरान पीलीभीत रोड पर देखने वालों की भीड़ जुड़ गई। प्राधिकरण की यह दूसरे दिन की कार्रवाई जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ.ए मणिकंडन ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को पहले भी नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद प्राधिकरण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button