अमरोहा

हसनपुर में एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान।

 "यातायात नियम,संदिग्ध चेकिंग और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा पर रविवार को एंटी रोमियो टीम ने सघन जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया। उप निरीक्षक प्रेम पाल के नेतृत्व में कांस्टेबल निशांत रामदेव और कल्पना की टीम ने राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।अभियान के तहत, टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था।
मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत, टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इन योजनाओं में वृद्धा/विधवा पेंशन,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अभिउदय योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल हैं।टीम ने महिलाओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इनमें पुलिस हेल्पलाइन (112), महिला हेल्पलाइन (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर अपराध (1930) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) शामिल थे। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा और जागरूकता के स्तर को बढ़ाना था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button