बाराबंकी

कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब जयकारों से गूंज उठा शहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी के पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शक्ति संवर्धन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को विशाल कलश यात्रा से प्रारंभ हो गया है। संपूर्ण जेब्रा पार्क परिसर को बासंती रंग में सजाया गया है।गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक ए.पी. शर्मा और सह-समन्वयक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों के संयोजक, प्रज्ञा तमंडल, महिला मंडल और समयदानी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में सक्रिय हैं।यज्ञशाला, संस्कारशाला, देवमंच, प्रवचन पंडाल, साहित्य स्टॉल और ‘प्रखर प्रज्ञा–सजल श्रद्धा’ स्मारक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त, भोजनालय, सुरक्षा आवास और देवपूजन अनुदान काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी उमानाथ बाजपेयी और डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा में 11 हजार महिलाएं शामिल हुई। यह यात्रा चार अलग-अलग स्थानों से निकली गई।इनमें गायत्री शक्तिपीठ से देवा, निंदूरा, फतेहपुर और लखनऊ क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई। नागेश्वरनाथ मंदिर से रामनगर, मसौली, बनीकोडर, दरियाबाद और टिकैतनगर की महिलाएं भी आयी। गायत्री प्रज्ञापीठ आज़ाद नगर से शहर की महिलाओं ने भी भाग लिया, जबकि श्रीराम कॉलोनी पार्क से हरख, सिद्धौर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और बड़ेल क्षेत्र की महिलाएं ने भी भाग लिया।
कलश यात्रा में महापुरुषों की झांकियां, शक्तिकलश और कीर्तन–भजन की सांस्कृतिक टीमें विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए स्वयं स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button