ललितपुर
जीआईसी में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के संयुक्त पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से छात्रों, विद्यालय स्टाफ को हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग, गलत दिशा में वाहन न चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, सड़क पर स्टंटबाजी न करना, डिजिलॉकर ऐप, राहवीर योजना, हिट एंड रन के मामले में सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गए जागरूकता अभियान में नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नियम विरुद्ध वाहन के संचालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही में 115 वाहनों का चालान व 02 वाहनों को सीज किया गया।
