ललितपुर

नागरिकों को समान अधिकार देने वाला पहला संविधान भारत का : कांग्रेस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया सबसे पहले सभी कांग्रेसजनों संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का पहला संविधान है, जिसमें सभी नागरिकों सामान अधिकार प्राप्त है। जिससे निचले पायदान खड़ा नागरिक भी बड़े-बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आज डा.भीमराव अम्बेडकर वजह से ही देश को एक मजबूत और महान संविधान देश को प्राप्त हुआ, जिससे देश व देश वासियों को प्रगति प्राप्त हुईं है। इसलिए देशवासी हमेशा अपने महान नेता डा.अम्बेडकर का ऋणी रहेगा। आज संविधान की वजह से ही देश अनेक विपत्ती से निकल कर प्रगति के पाठ अग्रसर हुआ है। संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत ने किया। बैठक में नेहा तिवारी, पवन विश्वकर्मा, शशिकांत दीक्षित, वीरेन्द रजक, असलम खान, मयंक राजा, हनुमत राजा, शाकिर, राहुल सेन आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button