गोड्डा
श्रवण उरांव मेमोरियल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के कुरपट्टी में शहीद श्रवण उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा महागामा की लोकप्रिय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री ने शहीद श्रवण उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि
शहीद श्रवण उरांव की वीरता, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बलिदान को युवा पीढ़ी तक पहुचाना हमारा कर्तव्य है।
कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, परिश्रम, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने आयोजकों एवं ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का वातावरण तैयार करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।


