अमेठी
करंट से युवक झुलसा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत दुर्गा पासी का पुरवा गांव निवासी सुभाष (36) की घर में काम करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आनन फानन में परिजन युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया। युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में चल रहा है।

