बागपत

भावनात्मक सामाजिक लेख

“मायके की एक गलत सलाह… और दो घरों का बिखर जाना”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। नवविवाहिता—जिसने अभी-अभी एक नए जीवन में कदम रखा है—शादी के बाद का समय उसके लिए बेहद संवेदनशील और उम्मीदों से भरा होता है।
वह नई जिम्मेदारियों को सीख रही होती है, नया परिवार समझ रही होती है, और हर छोटे-बड़े बदलाव से खुद को ढालने की कोशिश कर रही होती है।
पर कोई भी परेशानी आते ही उसका पहला सहारा होता है—
उसका मायका, उसकी मां, उसकी बहन।
यहीं से कई बार वह गलती की राह पर धकेल दी जाती है।
मायके की गलत सलाह… और शुरुआत तनाव की
लड़की अपनी परेशानी सिर्फ़ मन हल्का करने के लिए बताती है,
मगर मां कह देती है—
“उनकी बात मत सुना, तू नौकरानी नहीं है। पलट कर बोल दिया कर!”
बहन भी उसी लहज़े में जोड़ देती है—
“हमारी बहन कम थोड़ी है, क्यों सहेगी?”
पहले से ही तनाव में घिरी नवविवाहिता यह सब सुनकर और उत्तेजित हो जाती है।
ससुराल लौटती है तो उसका व्यवहार बदल चुका होता है।
छोटी-छोटी बातों पर भी तनाव बढ़ता है,
और धीरे-धीरे बात → तकरार → झगड़ा → अलगाव बन जाता है।
फिर एक दिन, ग़ुस्से में या रूठकर,
वह घर छोड़कर मायके आ जाती है।
और फिर शुरू होती है आरोपों की लड़ाई
मायका, जो पहले रिश्ता खूब जांच-परख कर करता है,
भावनाओं में आकर अचानक ससुराल वालों का दुश्मन बन जाता है।
थाने पहुंचकर कह दिया जाता है—
दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश, मारपीट…
FIR में नाम?
सिर्फ पति नहीं…
सास, ससुर, ननद (शादीशुदा-अविवाहित), देवर, नंदोई…
जो मिला, सब पर आरोप।
उधर पति पक्ष बेमतलब की बदनामी में फंसते जाते हैं।
कई का करियर खत्म हो जाता है,
किसी की नौकरी चली जाती है,
पूरा घर आर्थिक और मानसिक रूप से टूटने लगता है।
कुछ महीनों बाद—सच्चाई का सामना
धीरे-धीरे मायका थकने लगता है।
वकीलों की फीसें, समाज के सवाल, रिश्तेदारों की बातें…
सब बोझ बन जाता है।
और अंत में अदालत की तारीखों पर
लड़की खुद अकेले जाने लगती है।
जेब में वकील को देने के पैसे तक नहीं होते।
और यही वह खतरनाक मोड़ है…
जब लड़की के पास पैसा नहीं होता,
सहारा नहीं होता,
कोई साथ खड़ा नहीं होता—
तो कई बार वह गलत रास्तों पर चलने को मजबूर हो जाती है।
किसी से उधार, किसी से मदद,
कभी भावनाओं में, कभी मजबूरी में…
वह ऐसे काम भी करने लगती है
जो उसने कभी सोचे भी नहीं थे।
यह समाज की सबसे कड़वी सच्चाई है—
मायके और ससुराल की लड़ाई में सबसे ज्यादा टूटती है… वही लड़की।
लेकिन दोष केवल लड़की का नहीं…
मां और बहन का एक गलत वाक्य
घर बचा भी सकता था,
पर उसी ने घर तोड़ दिया।
भावनाएं अच्छी होती हैं,
लेकिन समझदारी उससे भी बड़ी।
हर समस्या का हल लड़ाई नहीं होता,
और हर सलाह गुस्से में नहीं दी जानी चाहिए।
समाज को समझना होगा
हर झगड़ा दहेज का नहीं,
हर बहस उत्पीड़न नहीं,
कई बार यह सिर्फ़
गलतफहमी + मां-बहेन की गलत सलाह + तनाव
का मेल होता है।
और जब तक सच्चाई सामने आती है,
दोनों तरफ के परिवार खत्म हो चुके होते हैं।
समझ ही घर बचाती है
नवविवाहित के जीवन में मायका बेहद महत्वपूर्ण होता है,
लेकिन मायके का काम उसे भड़काना नहीं,
बल्कि उसे संयम, धैर्य और समझ देना है।
अगर सही सलाह मिले—
घर बस जाता है।
अगर गलत सलाह मिले—
दो घर उजड़ जाते हैं,
और एक लड़की मजबूरी में ऐसे रास्तों की ओर धकेली जाती है
जहाँ वह खुद को भी खो देती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button