जालौन
भागवत प्रवचन करते जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज
जालौन में गूंजा ‘गौ सम्मान’ का स्वर: राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को सड़कों पर उतरे गौभक्त, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन- गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत रविवार को जालौन नगर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन यात्रा निकाली गई। देशभर की हजारों तहसीलों में एक साथ हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के क्रम में जालौन में भी गौभक्तों और सनातन समाज के लोगों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह भव्य यात्रा नारेबाजी और जयघोष के बीच तहसील परिषद पहुँची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम का आयोजन गो माता एवं नंदी महाराज के आशीर्वाद से सुलखान यादव एवं दीपेन्द्र राठौर (गौ भक्त) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रदर्शन में नगर के गौ भक्तों, धर्म प्रेमियों और सनातन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान राजा सिंह सेंगर, अनुराग तिवारी, अनिल शिवहरे, पुनीत मित्तल, प्रेम राठौर, मनोज गुप्ता, शिवम् ताम्रकार, राजा राघवेंद्र, नितेश, मोहित, धर्मेन्द्र सहित करीब 100 लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान पूरे मार्ग पर “गौ माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
गौभक्तों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इस मांग पर विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

