जालौन

रेढ़र में रंजिशन लगायी आग से तीस ट्रक भूसा जल कर हुआ राख  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कुठौंदा (जालौन)। रेढ़र के समीप ईट भट्टा पर रखे भूसा में रंजिशन किसी ने आग लगा दी जिससे तीस ट्रक भूसा जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया जिससे समीपस्थ गांव में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। सोमवार को पुनः भूसा के ढेर में धुंआ निकलता देख फायर बिग्रेड को सूचना तो सीएफओ अरविंद सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और अपनी देखरेख में भूसे के ढेर में लगी आग को बुझवाया।
मिली जानकारी के अनुसार महेश चंद्र पांडेय प्रधानाचार्य जेएन पांडेय इंटर कॉलेज रेढ़र व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत के ईंट भट्टा पर किसी शरारती तत्व ने रंजिशन में रविवार की दोपहर ढाई बजे के लगभग में भट्टे के पास ही अपने खेत पर साफ सफाई करने के लिए आग लगाई जिससे हवा के तेज वहाब के कारण भट्टे के ईंटों के लिए लगभग में ढाई हजार कुंटल भूसा रखा था जिसमें आग की चपेट में ढाई हजार कुंटल भूसा जल कर राख हो गया आग लगने की सूचना दमकल विभाग और रेढ़र थाने को दिया जिससे कि कल से दो दमखल की गाड़ियां रात भर आग बुझाने का काम करती रहीं। लेकिन आग बुझाने में सफलता प्राप्त नहीं हो सकी अभी भी आग धधक रही है जिससे पड़ोस के गांव को जन हानि का खतरा लग रहा है जिससे लोग अत्यधिक भयभीत हैं सोमवार की सुबह पुनः दमखल की गाड़ी पहुंची और पूरी तरह से भूसा में लगी आग को बुझा दिया। आगजनी की घटना में लगभग बीस लाख रुपए की हानि हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button