मुरादाबाद

युवक ने लगाये श्रम विभाग पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप छलांग लगाने आफिस की छत पर पहुंचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। ग्राम सहदौली थाना कांठ अन्तर्गत क्षेत्र निवासी युवक लोकेश ने बताया कि उसने मुरादाबाद श्रम विभाग में मातृत्व शिशु योजना का लाभ लेने के लिए आज से दो साल पूर्व आवेदन किया था परंतु विभाग ने उसका आवेदन निरस्त कर दिया युवक ने छ माह पहले पुनः आवेदन किया जिस पर विभाग द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई जब उसने रिश्वत देने से मना कर दिया तो उसका आवेदन एक बार फिर निरस्त कर दिया जिससे परेशान होकर आज वह उप श्रमायुक्त कार्यालय की छत के ऊपर चढ़ गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया फिर वहां से कूदने की बात कहने लगा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई व अधिवक्ताओं सहित अन्य सामाजिक लोग भी इक्कठा हो गये और युवक से नीचे आने की गुहार लगाते रहे परंतु युवक छत से छलांग लगाने वाली अपनी जिद पर अडिग रहा बाद में कुछ अधिवक्ता बराबर में काॅमप्लेक्स वाली छत पर उपश्रमायुक्त दिप्तीमान भट्ट को भी लेकर पहुंच गए और उनसे युवक का काम कराने का आश्वासन दिलवाया गया युवक की सहमति होने पर उपश्रमायुक्त व पुलिस उपश्रमायुक्त कार्यालय की छत पर पहुंचे युवक से दरवाजा खुलवाया और युवक को नीचे ले आए फिर सभी लोगों की मौजूदगी में उपश्रमायुक्त कार्यालय में बैठकर विस्तार से वार्ता की गई जहां युवक ने रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग होने की बात कहते हुए श्रम विभाग में अधिकारियों के संरक्षण में पनप रहे भ्रष्टाचार की पूरी कलई खोल दी इस दौरान युवक ने लेबर इंस्पेक्टर दुष्यंत पर भी आरोप लगाया इतना ही नहीं मौके पर मौजूद एक अधिवक्ता एवं किसान नेता ठाकुर ओमवीर सिंह द्वारा उपश्रमायुक्त दिप्तीमान भट्ट पर भी दलालों को बढ़ावा देने व रिश्वत मांगने के खुलकर आरोप लगाये गये जिसके बचाव में उपश्रमायुक्त अपनी बात कहकर किनारा करते नजर आए बाहराल आज के घटनाचक्र से प्रतीत होता है कि श्रम विभाग में घोर भ्रष्टाचार चल रहा है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की निति को पलीता लगा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button