ललितपुर

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करें आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। प्रभारी सीएमओ डा.अमित तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को मेडीकल कॉलेज के कमरा 25 में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता परीक्षण करते हुये दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कि प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके उपरांत आवेदनकर्ता को किसी भी बुधवार को मेडीकल कॉलेज जाकर कमरा नम्बर 25 में चिकित्सकीय परीक्षण कराना होता है। तदुपरांत ऑनलाइन आवेदन दिव्यांगता रिपोर्ट एवं आधार कार्ड के साथ सीएमओ कार्यालय में जमा करना होता है जिसके उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन निर्गत कर दिया जाता है। जिन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं है, वे स्वावलंबन वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवा सकते है। सीएमओ कार्यालय द्वारा दिव्यांग प्रमाण जारी करने की प्रक्रिया निशुल्क है। जिले में 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 8720 ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जा चुके है। प्रभारी सीएमओ ने सभी पात्र लाभार्थियों से दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button