बरेली

बी.सी.सी.आई. के द्वारा ट्रॉफी अंडर-19 मैच का आयोजन                             

  16 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में होगा   

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली में तीसरी बार बी.सी.सी.आई. के घरेलू क्रिकेट के अंतर्गत कूच बेहार ट्राफी अंडर-19 के मैच का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होने वाले इस मैच में उत्तर प्रदेश और बंगाल की टीमों के बीच मुकाबला होगा। मैच को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसकी जानकारी देने के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से सोमवार (8 दिसंबर 2025) को प्रेस वार्ता आयोजित हुई।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए.) की ओर से आयोजित कांफ्रेस में  बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना ने कहा कि बरेली क्रिकेट एसोसिएशन जिले में क्रिकेटर्स को बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। क्रिकेट प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें निखारने के लिए लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। बरेली क्रिकेट एसोसिशन में संरक्षक के रूप में आदित्य मूर्ति जी के आने के बाद एसोसिएशन तमाम क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित कर चुकी है। पिछले दिनों एसआरएमएस के सहयोग से पहली बार श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। जिसमे देहरादून, हल्द्वानी, दिल्ली और बरेली की टीम शामिल हुईं। एसआरएमएस ट्रस्ट और आदित्य मूर्ति के सहयोग से बीसीए कूच बेहार ट्राफी के दो मैच भी सफलतापूर्वक आयोजित करवा चुका है। इसी को देखते हुए यूपीसीए ने बीसीए को कूच बेहार ट्राफी के तीसरे मैच के आयोजन की जिम्मेदारी दी है। पूर्व में हुए दोनों मैचों की तरह ही 16-19 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह मैच भी श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति मैमोरियल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कूच बेहार ट्राफी का तीसरी मैच मिलना हम सबके लिए बड़ी सफलता है। मैच आवंटित करने से पहले बी.सी.सी.आई. और यू.पी.सी.ए. के पदाधिकारियों ने श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम का अवलोकन किया था। यहां उपलब्ध सुविधाओं और ग्राउंड के मानकों पर खरा उतरने के उपरांत श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को तीसरी बार कूच बेहार ट्राफी मैच कराने के लिए चुना गया। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में क्रिकेट ग्राउंड बनने के बाद से ही बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए.) यहां मैच आयोजित कराने का लगातार प्रयास कर रहा था। ऐसे में श्रीराममूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में कूच बेहार ट्राफी का तीसरा मैच खेला जाना, हम सबके साथ बरेली के लिए भी महत्वपूर्ण और सौभाग्य की बात है। अगर बरेली में एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड नहीं होता तो हमें कूच बेहार ट्राफी के मैच नहीं मिलते। बरेली को क्रिकेट की अत्याधुनिक सुविधायुक्त स्टेडियम देने के लिए श्री देव मूर्ति जी और एसआरएमएस ट्रस्ट के हम आभारी हैं। विशेषकर आदित्य मूर्ति जी के, जिन्होंने इस मैच के लिए सभी सुविधाएं प्रदान कीं।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए.) के संरक्षक और एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने कहा कि यूपीसीए की ओर से तीसरी बार बरेली को कूच बेहार ट्राफी के मैच के लिए श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम को चुना गया है। बरेली में आयोजित होने वाला यह बी.सी.सी.आई. अधिकृत तीसरा मैच है। इससे पहले वर्ष 2022 में 12 -15 नवंबर को उत्तर प्रदेश और नागालैंड के बीच और वर्ष 2024 में 6 – 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में सफलतापूर्वक मैच आयोजित हो चुके हैं। बरेली में तीसरी बार कूच बेहार ट्राफी का मैच आयोजित होना हम सब क्रिकेट प्रेमियों और शहरवासियों के लिए गर्व व हर्ष का विषय है और बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी उपलब्धि। बीसीसीआई की ओर से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को इस वर्ष तीन मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। यूपीसीए ने इन तीन मैचों में एक मैच बरेली क्रिकेट एसोसिएशन और एसआरएमएस को दिया। यह यहां उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्तरीय पिच, हास्पिटैलिटी, टीम वर्क और बीसीए की बदौलत ही संभव हुआ है। ऐसे में यह मैच बरेली में होना हमारे साथ ही बरेली के लिए भी ज्यादा खुशी की बात है। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम तीसरी बार कूच बेहार ट्राफी के मैच के आयोजन की जिम्मेदारी उठा रहा है।
आदित्य मूर्ति ने कहा कि एसआरएमएस ट्रस्ट अपनी स्थापना से ही खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अग्रसर है। क्रिकेट की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए, उन्हें कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से क्रिकेट के गुर सिखाने के लिए वर्ष 2014 में एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी शुरू की गई थी। इससे प्रदेश स्तरीय कई क्रिकेट प्रतिभाएं उभरीं। जिसमें अनंत भटनागर, शुभम मिश्रा, अर्पित यादव, देवांश मूर्ति, जतिन गौतम और गौतम अरोरा ने राज्यस्तरीय टीम में स्थान बनाया अनंत ने वर्ष 2014 में राजसिंह डूंगरपुर ट्राफी में उ.प्र. की ओर से फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ सात विकेट लेकरअपनी टीम को जीत दिलाई। वर्ष 2017 में अनंत के नेतृत्व में उ.प्र की अंडर 14 टीम जीती। शुभम मिश्रा 2018 में अंडर 14 टीम में शामिल हुए। आयोजन समिति बना कर कूच बेहार ट्राफी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों प्रदेशों की टीमों के खिलाड़ी 14 दिसंबर को बरेली पहुंचेंगे। अगले दिन दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी और 16 दिसंबर सुबह 9 बजे दोनों टीमों के बीच मैच आरंभ होगा। कांफ्रेंस में बीसीए उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली ट्रेजरार शहजाद अली, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, चंचल उपाध्याय, राकेश शर्मा, मनीष सिंह मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button