बाराबंकी
बाराबंकी जिला अस्पताल से चौकाने वाला मामला सामने आया कंडोम चुराते पकड़े गए दो युवक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । जनपद के जिला सरकारी अस्पताल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले कुछ नाबालिग बच्चों को अस्पताल परिसर की एक दुकान से कंडोम चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह की है। दुकान संचालक ने बच्चों की संदिग्ध हरकतें देखकर उन्हें रोका, जिसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल सुरक्षा कर्मियों को दी गई।
सुरक्षा कर्मियों ने बच्चों से पूछताछ की और मामले की सूचना उनके परिजनों को दी।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा कि—
नाबालिग होने के कारण बच्चों के साथ संवेदनशीलता बरती गई। आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अस्पताल परिसर में निगरानी बढ़ाई जाएगी।



