पाकुड़

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

Meeting with political parties on rationalization of polling stations concludes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण अनिवार्य है। इसी क्रम में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व में आवश्यक सूचनाएं साझा की गई थीं। मंगलवार को की बैठक इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि लिट्टीपाड़ा में 07, पाकुड़ में 41, महेशपुर में 06 नए मतदान केंद्रों के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। साथ ही जर्जर भवनों वाले मतदान केंद्रों के भवन/स्थल परिवर्तन के लिए महेशपुर के 07 तथा पाकुड़ के 14 मतदान केंद्रों से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि बीएलए की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण एवं निर्वाचन कार्य में बूथ स्तर पर प्रभावी समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button