रामपुर शाहबाद
शाहबाद में एंबुलेंस का टायर फटा, पोल से टकराई बड़ा हादसा टला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गुरुवार सुबह शाहबाद में एक एंबुलेंस का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। यह घटना अंबला सिरोली रोड पर सुबह लगभग चार बजे हुई, हालांकि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, यह एंबुलेंस उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश से एक शव को लेकर बदायूं जिले के दातागंज छोड़ने आई थी।कुछ दिन पहले एक वृद्ध को सांड ने मार गिराया था। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।शव को दातागंज छोड़ने के बाद एंबुलेंस वापस ऋषिकेश लौट रही थी, तभी शाहबाद में यह दुर्घटना हुई।



