बरेली
265 करोड़ की पेयजल योजना से मिलेगा बरेली वासियो को शुद्ध जल ; Ex संजय कुमार
92 फीसदी आबादी मिलेगा पीने का साफ पानी और मिलेगी लो प्रेशर से निजात

19 ओवरहेड टैंक और 19 नलकूप का कराया जाएगा निर्माण
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जल निगम की ₹265 करोड़ (लगभग ₹265.95 करोड़) की यह पेयजल परियोजना ‘अमृत 2.0’ के तहत है, जिसे हाल ही में यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जिसका लक्ष्य पुराने शहर, सुभाषनगर और नगर निगम के गांवों सहित लगभग 92% आबादी (9 लाख लोगों) तक शुद्ध पानी पहुंचाना है। यह जानकारी जल निगम के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया इस योजना में 302 किमी नई पाइपलाइन, 19 ओवरहेड टैंक और नलकूप बनेंगे, जिससे करीब 76,000 से ज्यादा घरों को पहली बार पाइपलाइन से पानी मिलेगा और पानी की किल्लत, गंदे पानी व लो प्रेशर जैसी समस्याओं का समाधान होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना की लागत: लगभग ₹265.95 करोड़ है। जिसका लक्ष्य: बरेली नगर निगम के असंतृप्त क्षेत्रों (लगभग 80 वार्डों) में शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करना। लगभग 9 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
इसमें पुराने शहर, सुभाषनगर और नगर निगम सीमा के वे गांव जहां पाइपलाइन नहीं पहुंची है।
कार्ययोजना: 302 किमी नई पाइपलाइन बिछाना, 19 नए ओवरहेड टैंक और 19 नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा।
जिसमें गंदे पानी और कम दबाव की समस्या से मुक्ति, 76,465 नए कनेक्शन होना है।
वर्जन
यह परियोजना बरेली के नागरिकों को पीने के पानी की पुरानी समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। संजय कुमार अधिषासी अभियंता जल निगम बरेली !



