अलमारी कुलर सुधरने वाले ने किया था दिन में चोरी l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l थाना कोतवाली पुलिस नें माल सहित अनूपपुर बालाघाट से किया गिरफ्तार l अरविंद पिता सुरेश ने उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखिया था l वह दिन के समय घर पर ताला लगाकर पत्नी को पेपर दिलवाने के लिए गया था शाम को जब घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा था घर के अंदर राखी अलमारी के लॉक टूटे हुए थे अलमारी में रखे सोना चांदी के जेवर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गए थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस के द्वारा आशीष धुर्वे के निर्देश पर दिन में हुई चोरी की घटना के आरोपी की धरपड़ हेतु कोतवाली थाना से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए जो तीन संदेहियो की फुटेज कैमरे में आने पर पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि वह संदेही कौन है उनका नाम क्या है पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियों की फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित की गई जो एक संदेही की पहचान शिवा नेताम निवासी शहडोल के रूप में हुई पुलिस टीम के द्वारा शहडोल में जाकर जब पता किया गया तो जानकारी लगी की शिव नेताम के विरुद्ध चोरी के कई प्रकरण पंजीबद्ध है और शिवा नेताम अभी जिला जेल सूरजपुर छत्तीसगढ़ में बंद है पुलिस टीम के द्वारा सूरजपुर जेल मैं जाकर शिवा से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर शिवा के द्वारा अपने अन्य साक्षी सगे चाचा रमेश नेताम के साथ मिलकर अप्रैल माह में अलमारी कुलर सुधारने के बहाने इमली खेड़ा बस्ती में घूमते घूमते दिन के समय एक ताला लगे मकान से सोना चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया पुलिस टीम के द्वारा शहडोल पहुंचकर लगातार कई स्थानों पर दबिश दी गई l तब जाकर रमेश पिता फूलचंद के द्वारा उसके एक दोस्त के घर से पकड़ा जिससे बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया l पुलिस के द्वारा बालाघाट पहुंच अरुण पी शंकर राम प्रसाद धुर्वे राजवाड़ा बालाघाट को उसके घर से पकड़ कर पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों से सोना चांदी के जेवर जप्त कर दोनों निरोगियों को न्यायालय पेश किया गया l जिसमें पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा थाना प्रभारी कोतवाली आशीष धुर्वे के द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है l




