अमेठी

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
दो परिवार गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। जिनकी आर्थिक सहायता की गई।
गौरीगंज क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कौहार शाहगढ़ निवासी अनुराग अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज
लंबे समय से चल रहा हैं। और उनके इलाज में आर्थिक कठिनाइयां आ रही थीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अपने निजी प्रतिष्ठान पर अनुराग को इलाज के लिए 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी।
वही अमेठी विकासखंड क्षेत्र के खेरौना गांव निवासी लता देवी पत्नी शिवबहादुर सिंह को भी 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लता देवी का पैर का ऑपरेशन होना है और परिवार धन की कमी का सामना कर रहा था।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले दोनों परिवारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मिली यह मदद उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने इस अवसर पर कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जरूरतमंदों और पीड़ितों की मदद करना उनका दायित्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जिले के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button