
निजी स्कूलों की ‘बेसिक शिक्षा समिति’ ने सरकारी आदेशों के पालन का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में तैनात डॉ. विनीता को मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों के हितों के लिए वर्षों से कार्यरत बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सम्मानित किया। एक विशेष शिष्टाचार भेंट में, समिति के प्रदेश पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बीएसए डॉ. विनीता का गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया।
स्वागत करने वाले प्रमुख पदाधिकारी इस भव्य स्वागत-सम्मान समारोह में अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव,उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, अभय सिंह भटनागर, महामंत्री पंकज सक्सेना,मंत्री विक्रम सक्सेना, आडिटर नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, कृष्ण कुमार शर्मा, पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।



