गोड्डा

महागामा डिग्री कॉलेज में जल्द शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज महागामा में छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ग्रामीण विकास, कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह स्थानीय विधायक दीपिका पांडे सिंह के निर्देश पर डीएमएफटी पदाधिकारी एवं मंत्री प्रतिनिधि द्वारा कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी, सामान्य लाइब्रेरी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास शुरू करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई अधिकारियों ने उपलब्ध संसाधनों, कक्षाओं और प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया। छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं डीएमएफटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में एक साथ अधिकतम 50 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सामान्य लाइब्रेरी में 100 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जेपीएससी, जेएससीए, बैंकिंग एवं रेलवे जैसी परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएगी। इस पहल से महागामा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बाहर जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा को लेकर सरकार की गंभीर पहल निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें। अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि बिपिन बिहारी सिंह, प्रवीण मिश्रा, मिन्हजलु हक तथा डिग्री कॉलेज महागामा के शिक्षकगण उपस्थित रहे।कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग सुविधा शुरू होने की खबर से छात्रों में खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह महत्वाकांक्षी योजना कब तक धरातल पर पूरी तरह लागू होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button