ललितपुर

नेशनल अवार्ड मिला ऋतु दुबे को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के गणमान्य नागरिक दुबे परिवार के स्व.राधामोहन दुबे की सुपुत्री डा. ऋतु दुबे तिवारी को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया, नालंदा इनिशिएटिव 2025 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में यह अवॉर्ड उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल द्वारा देहरादून में दिया गया। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा छात्र कल्याण के उनके अनवरत प्रयासों के लिए यह पुरुस्कार डा. ऋतु को दिया गया है। राष्ट्रीय टेलीविजन एवं समाचार पत्रों  तथा एकेडमिक क्षेत्र में सक्रिय डा. ऋतु वर्तमान में निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज गाजियाबाद में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। ललितपुर के प्रबुद्ध लोगों ने डा. ऋतु की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button