नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महरौनी (ललितपुर)। चन्द्रशेखर आजाद जनसेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय गढ़ी मंदिर प्रांगण कुम्हैढ़ी में समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष दीक्षित (सुट्टू भैय्या) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 27 फरवरी को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान समिति के विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति संस्थापक दिनेश विदुआ ने कहा कि वर्तमान में चल रही गतिविधियों को सुव्यवस्थित करते हुए सभी सदस्यों की आपसी मनोस्थिति को सकारात्मक दिशा में मोडऩा आवश्यक है, ताकि नए सृजन और एकजुटता के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके। उन्होंने सभी सदस्यों से मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। दिनेश विदुआ के विचारों का समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और संगठन को एकजुट रखकर आगे बढऩे का संकल्प लिया। बैठक में समिति संस्थापक दिनेश विदुआ, संरक्षक संजय रावत, रामशरण दीक्षित, शिवचरण निरंजन, नारायण सिंह राजा, अध्यक्ष प्रमोद सीरौठिया, रामचरण चौरसिया, प्रकाश नारायण निरंजन, सीताराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, आशुतोष चौधरी, नाथूराम निरंजन, महेंद्र मिश्रा, रामभरत निरंजन, राजेंद्र रगोलया, राजू विरथरे, कमलेश नांगल, लखन कुशवाहा, प्रेमनारायण झा, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र नायक एवं धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकता और बलिदान दिवस कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप देने के संकल्प के साथ हुआ।



