पाकुड़

अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने छात्र-छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स

Zonal Officer Arvind Bedia gave study tips to the students.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/झारखंड। गुरुवार को जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बच्चों का जन्म उत्सव एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इसी क्रम में पाकुड़ सदर प्रखंड के अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू ने सदर प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारी विद्यालय के दशम वर्ग के कक्षा कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा से संबंधित जानकारी ली। अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया एवं बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने विद्यार्थियों को भूगोल विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विषुवत रेखा, भूमध्य रेखा, उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी गोलार्ध जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाया और पढ़ाई के प्रति बच्चों को प्रेरित किया। पदाधिकारियों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस पहल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button