खैरथल
खैरथल के पत्रकारों ने संगीता बरुआ को दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल के पत्रकारों ने एक बैठक आयोजित कर संगीता बरुआ को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा है। पत्रकारों की ओर से उन्हें पत्र लिखकर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
बधाई संदेश में कहा गया कि संगीता बरुआ का अध्यक्ष पद पर चयन पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय है। बैठक में यह उम्मीद भी जताई गई कि वे आगे भी जनवादी सवालों के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाती रहेंगी और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगी।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल, मोहम्मद शकील, विजय मावर, आसिफ़ खान, रविंद्र शर्मा एवं बबलू यादव उपस्थित रहे।


