ललितपुर
सुधासागर इण्टर कॉलेज में विशाल नेत्र शिविर सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। तालाबपुरा डोंडाघाट स्थित श्री सुधासागर बालिका इण्टर कॉलेज में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जैन मिलन चन्द्रप्रभु डोंडाघाट के तत्वाधान में आयोजित इस नेत्र शिविर से अनेकों मरीज लाभार्थियों को लाभ मिला। इस दौरान अध्यक्ष अन्तिम जैन ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से जरूरतमंदों को लाभ मिलता है और समाज में भी जागरूकता आती है। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष सोनाली जैन व जैन समाज अध्यक्ष डा.अक्षय टड़ैया शामिल रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र संख्या 13 अध्यक्ष श्रेयांश जैन व नारी गौरव अनीता मोदी मौजूद रहीं। शिविर को अतिथियों ने बड़ा ही उपयोगी बताया और आंखों की देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यक्ष अन्तिम जैन, कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन, महामंत्री रानी जैन, संयोजक मोनिका जैन, सरोज, वर्षा, मेघा, सारिका, वन्दना, निधि, मोनिका, सुमन, संजना, राजकुमारी, प्रीति, रूचि, अंशु, किरन, श्वेता, रश्मि, सुलोचना, नीलू, मणी, ममता आदि मौजूद रहे। शिविर का सफल संचालन सोनम सिमरिया ने किया।



