पाकुड़

गणित सप्ताह के तहत क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

Quiz and poster making competition organized under Mathematics Week

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले गणित सप्ताह की कड़ी के रूप में सोमवार को गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गणित दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणित दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गणित की महत्ता से अवगत कराना तथा इस विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गणित विभाग के तत्वावधान में कक्षा पंचम से सप्तम तक के विद्यार्थियों के लिए हाउस वाइज गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने गणित विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर जयश्री द्विवेदी उपस्थित रहीं। अपने आशीर्वचन में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में ऐसा कार्य करें कि लोग उनके माता-पिता को उनके नाम से पहचानें, क्योंकि यह उनकी सफलता और माता-पिता के लिए गर्व का प्रतीक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए अनेक त्याग करते हैं और बच्चों की सफलता उनके बलिदान का सच्चा प्रतिफल होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button