हापुड़
हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर चार लाख की रिश्वत लेता मेरठ में हुआ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड – मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट ने कार्यवाही करते हुए हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार सिंह को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । आरोपित इंस्पेक्टर महेंद्र किसी मामले में कार्यवाही से राहत देने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मेरठ में तय स्थान पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया । जिसके बाद उसे कंकरखेड़ा थाने ले जाया गया ।



