ललितपुर

चमत्कारी हनुमान मन्दिर पर श्रीरामचरित मानस का अखण्डपाठ 31 दिसम्बर से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सिविल लाइन स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर के प्रबन्धक पं.महेश प्रसाद शर्मा एड. ने बताया है कि आगामी 31 दिसम्बर 2025 से श्रीरामचरित मानस का 2 दिवसीय अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सम्पन्न हुयी बैठक पर भाजपा नेता गन्धर्व सिंह लोधी, मुकुटबिहारी रावत, पं.प्रदीप पाराशर, पं.शम्भूदयाल शर्मा एवं रामविमोहन श्रीवास्तव, भैयनपाल एवं सूरज शर्मा पत्रकार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन 01 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को श्रीरामचरित मानस अखण्डपाठ का समापान, हवनपूजन, पूर्ण आहूती, प्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न होगा। मन्दिर प्रबन्धन ने श्रृद्धालुओं, धर्मप्रेमी बन्धुओं से उक्त कार्यक्रम में सपरिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button