कानपुर
महारानी अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी वर्ष समारोह बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : भारत में 17वीं शताब्दी में धर्मरक्षा और नारी सशक्तिकरण की आधारशिला रखने वाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष का मुख्य समारोह एनजीओ ‘द गर्रियन्स यूथ मीट’ द्वारा लाजपत भवन ऑडिटोरियम मोतीझील में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस गरिमामय समारोह में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए,जिसमें छ: सौ महिलाएं थीं सुबह से ही पूरे शहर के विभिन्न इलाकों से अहिल्याबाई होल्कर के कट आउट लिए बच्चे अपने अभिभावकों के साथ लाजपत भवन मोतीझील की ओर आते दिखे कोई बाइक पर,कोई ऑटो में,तो कोई कार की खिड़की से अहिल्याबाई होल्कर की पोशाक में और हाथों में उनका कट आउट लिए नज़र आ रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा शहर अहिल्यामय हो गया हो समारोह के दौरान शहर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें 43 प्रतियोगिताओं में कुल 195 मेडल्स और ट्राफीज़ बांटी गईं बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया इसके अतिरिक्त,डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं कार्यक्रम के स्पॉन्सर युवा उद्योगपति सुरजीत सिंह पाल ने बताया कि यह समारोह महारानी अहिल्याबाई होल्कर,जिनका हर भारतीय ऋणी है,उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जा रहा है द गर्रियन्स यूथ मीट,उत्तर प्रदेश’ सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी सिंह राजपाल ने बताया कि वर्ष 2025 महारानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के रूप में पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 23 मई 2025 को महारानी अहिल्या के सम्मान में ₹300 का सिक्का जारी करने का राजपत्र जारी किया है,वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्या बाई होल्कर के नाम से कर दिया है राजपाल ने आगे कहा, “न्याय की देवी अहिल्याबाई होल्कर आज भारत में सबसे चर्चित ऐतिहासिक महिला शासक हैं,क्योंकि आज से 250 वर्ष पूर्व जब भारत गुलाम था और अच्छे-अच्छे राज्य अपनी सत्ता नहीं बचा पाते थे,उन्होंने न केवल राज्य किया बल्कि सुशासन,न्यायप्रियता और प्रजावत्सलता का ऐसा उदाहरण पेश किया जो आज भी दुनिया की विभिन्न सरकारों के लिए अनुकरणीय है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव संगीता,उपाध्यक्ष आकांक्षा,रश्मि, मनोरमा,सरला पाल,मास्टर बैजनाथ,राष्ट्रपति पदक विजेता पुलिस ऑफिसर विश्राम सिंह, युवा नेत्री प्रतिभा अटल पाल,पूर्व सैनिक शिवमोहन पाल, शिवकुमार,अटल सिंह, विवेक, अंकित,कार्यक्रम के सह-प्रायोजक (को-स्पॉन्सर) माँ दुर्गा हॉस्पिटल,श्री राधे मेडिकल सेंटर (शिवली रोड),आरंभ पब्लिकेशन व प्रतिभा पाल प्रॉपर्टीज (कपली) शामिल रहे।



