पाकुड़
नए साल के जश्न के बीच सख्त हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
Senior Superintendent of Police tightens grip amid New Year celebrations, imposes zero tolerance on drunk driving

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद।नव वर्ष के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिले में विशेष एंटी क्राइम व यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान खुद SSP महोदय ने संभाली और देर रात तक सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाले रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी से पुलिस बल में जोश और अपराधियों में खौफ साफ नजर आया। नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई, वहीं अड्डाबाजी और अवैध धंधों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस,मॉल, बाजार और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया कि नव वर्ष की खुशियां कानून तोड़कर मनाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



