मथुरा

मानदेय बढ़ाने की मांग, 6 को सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। प्रदेश भर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। साल खत्म होने को है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसको लेकर आगामी 6 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। डीग गेट स्थित एक होटल में उप्र प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू वाल्मीकि ने बताया कि सीएम ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को ऐलान किया था। इसी संबंध में 6 जनवरी को विकास मार्केट में संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विकास मार्केट से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने संगठन का विस्तार किया। बताया कि डॉ. एसपी सिंह को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अयोध्या मंडल का प्रभार सौंपा गया है। वरुण वाल्मीकि को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह चित्रकूट मंडल का प्रभार भी देखेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राम सिंह वाल्मीकि, आगरा मंडल अध्यक्ष ललित चौहान, वृंदावन अध्यक्ष छोटू चौहान, जिलाध्यक्ष खेमचंद, रविकांत, नरेश वाल्मीकि, हीरा चक्रवर्ती, बंटी और नेमीचंद आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button