बाघ के हमले से किसनपुर के एक किसान की हुई मौत ?
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l बिछुआ ब्लाक के ग्राम किसनपुर निवासी किसान स्व. बलराम डेहरिया जी की बाघ के हमले से हुई दुःखद मृत्यु की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक है। बिछुआ ब्लॉक मे निरंतर बाघ का हमला जारी है l जिसमे वन विभाग शासन प्रशासन की लफरबाही से बाघ अभी तक कई गांव के लोग शिकार हो रहें है l पिछले एक महीने से बाघ आजाद घूम रहा है l यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है l बिछुआ ब्लाक मै वन्यजीवों के बढ़ते खतरे एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर बार-बार शासन–प्रशासन को धरना, आंदोलन एवं ज्ञापनों के माध्यम से सचेत किया गया l किंतु शासन–प्रशासन की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण आज पुनः एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि ग्रामीणों की सुरक्षा, वन क्षेत्रों की निगरानी एवं पीड़ित परिवारों के संरक्षण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। यह शासन की गंभीर विफलता को दर्शाता है।अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ इस विषय पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ की मांग है l
मृतक किसान स्व. बलराम डेहरिया के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार दिया जाए। क्षेत्र में बाघ एवं अन्य वन्यजीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु ठोस और प्रभावी कदम तत्काल उठाए जाएं।भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ नें यह संदेश दिया l इस अन्याय किसानों और ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है l पीड़ित परिवार को न्याय मिले सयोगी जनता नें दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना।



